इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में जन्मे विश्व प्रसिद्ध रेसलर एवं महाभारत में भीम की भूमिका में दिखने वाले सौरभ गुर्जर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि लोगों की भ्रांति है कि मांसाहार करने से शरीर मजबूत बनता है उन्होंने बताया कि जब वह 2018 में अमेरिका गए तो वहां शाकाहार के लिए बहुत परेशानी हुई क्योंकि ज्यादातर उनके साथी यूरोपियन या अफ्रीकन नॉन वेजिटेरियन थे लेकिन उन्होंने कभी नॉनवेज का सेवन नहीं किया उन्होंने बताया कि शाकाहार सर्वश्रेष्ठ है यही कारण है कि शाकाहारी हाथी ही सबसे बड़ा जानवर और शाकाहारी घोड़े से ही मशीनरी की शक्ति हॉर्स पावर के रूप में मापी जाती है इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि शाकाहार से दिमाग भी तेज चलेगा पढ़ाई भी अच्छी होगी।













