Monday, May 11, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा डेरा बस्सी का दौरा

टिवाना, आलमगीर में घग्गर बांध के चल रहे मजबूतीकरण के कार्य का लिया जायज़ा

admin by admin
in BREAKING, chandigarh, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा डेरा बस्सी का दौरा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

10 May 2026

0

09 May 2026

0

08 May 2026

0

07 May 2026

0

06 May 2026

0

05 May 2026

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

विभाग के अधिकारियों को बरसात से पहले कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

ट्रक यूनियन डेरा बस्सी नज़दीक मुबारकपुर कॉज़वे का भी किया दौरा

टिवाना बाँध और कॉज़वे की मुरम्मत के लिए करीब 9 करोड़ रुपए ख़र्च किये जा रहे हैं

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जल स्रोतों के मानसून पूर्व प्रबंधों के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़/डेरा बस्सी (साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर), 22 जून (प्रेस की ताकत ब्यूरो)

पंजाब के जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज विभाग के अधिकारियों को मानसून की शुरुआत दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए घग्गर के टिवाना बाँध के चल रहे मजबूतीकरण के कार्य को निर्धारित समय में मुकम्मल करने के निर्देश दिए।

हलका डेरा बस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के साथ घग्गर बाढ़ से प्रभावित गाँवों टिवाना, अमलाला, खजूर मंडी और आलमगीर का दौरा करते हुए स. जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जल स्रोतों के मौनसून पूर्व प्रबंधों के लिए वचनबद्ध है, जिसके अंतर्गत राज्य भर में जल स्रोतों की मज़बूती और सफ़ाई का काम जारी है और काम की गुणवत्ता और समय सीमा में कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘टिवाना, आलमगीर क्षेत्र में घग्गर के साथ 2900 फुट लंबा बाँध लगाने, मज़बूत करने और मुरम्मत कार्यों के लिए लगभग 9 करोड़ रुपए की राशि अलॉट की गई है, जिसमें से 2400 फुट का काम मुकम्मल हो चुका है और घग्गर के बाँध के साथ बसे गाँवों के लोगों को राहत देने के लिए बाकी के 500 फुट का काम भी जंगी स्तर पर मुकम्मल किया जायेगा।’’

इलाका निवासियों द्वारा इस काम के लिए पोकलेन मशीन की माँग करने पर जल स्रोत मंत्री ने मौके पर मौजूद जल स्रोत इंजीनियरों को तुरंत इसके मजबूतीकरण के कार्य को तेज़ करने के लिए आवश्यक मशीनरी का प्रबंध करने के आदेश दिए। स. जौड़ामाजरा ने मौके पर एकत्रित लोगों को सरसीनी-साधांपुर चौ की सफ़ाई समेत मानसून की शुरुआत से पहले बाढ़ से सुरक्षा के सभी मापदंड अपनाए जाने का भरोसा दिलाया।

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जल स्रोत मंत्री को पिछले साल की बाढ़ की स्थिति से अवगत करवाते हुए इलाके को पटियाला रोड के साथ जोड़ने वाले अमलाला पुल की मुरम्मत का काम पहल के आधार पर करवाने की माँग की। इसी तरह विधायक ने शंभू बॉर्डर पर जाम के कारण वैकल्पिक मार्ग के तौर पर अमलाला और आसपास के गाँवों से निकलने वाले वाहनों के कारण सड़क की बुरी हालत की तुरंत मुरम्मत करवाने की माँग भी की। जल स्रोत मंत्री ने इस काम के लिए ज़रुरी अनुमान बनाकर देने के लिए कहा ताकि मुख्यमंत्री से अपेक्षित मंज़ूरी हासिल की जा सके।

इससे पहले जल स्रोत मंत्री जौड़ामाजरा ने विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के साथ ट्रक यूनियन डेरा बस्सी नज़दीक मुबारकपुर कॉज़वे के चल रहे काम का भी दौरा किया और नगर कौंसिल डेरा बस्सी द्वारा किये जा रहे काम की प्रगति का जायज़ा लिया। विधायक रंधावा ने कहा कि भांखरपुर से ईसापुर तक एक और कॉज़वे की मुरम्मत का काम भी चल रहा है और मानसून शुरू होने से पहले यह काम मुकम्मल होने की उम्मीद है। इस काम पर करीब एक करोड़ रुपए का ख़र्च होने की संभावना है।

विधायक रंधावा ने जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा का धन्यवाद करते हुए कहा कि घग्गर के चल रहे कार्यों को मुकम्मल करने के लिए घग्गर का दौरा सार्थक सिद्ध होगा और साथ ही हज़ारों लोगों को घग्गर के बाढ़ जैसी स्थिति से बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर एस.डी.एम डेरा बस्सी हिमांशु गुप्ता, चीफ़ इंजीनियर जल स्रोत हरदीप सिंह महन्दीरत्ता, निगरान इंजीनियर मनोज बांसल और कार्यकारी इंजीनियर गुरतेज सिंह गर्चा भी उपस्थित थे।

Post Views: 267
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: #chetan singhani news livebig newsbreaking newscanal water in punjabcanal water punjabchetan jauramajrachetan jouramajrachetan jouramajra livechetan singh jauramajrachetan singh jauramajra visit to baba farid universitychetan singh jouramajrachetan singh jouramajra livechetan singh jouramajra newsChief Minister Punjabdaily hindi newspaper patiala Punjabdaily punjabi newspaper patiala punjabfast newshindi latest newshindi newshindi news todayindia newslatest breaking news Punjablatest india newslatest Indian hindi newslatest newslatest political news Punjablatest punjabi newsminister chetan singh jouramajraministry of water resourcesmla chetan singh jauramajranewsnews hindinews in hindinews indianews latestnews livenews todaypress ki takat daily newspaperpress ki taquat daily hindi newspaperPRESS KI TAQUAT DAILY HINDI NEWSPAPER DELHI AND PRESS KI TAQUAT DAILY PUNJABI NEWSPAPER PATIALApress ki taquat daily punjabi newspaperPunjabPunjab Chief Ministerpunjab health minister chetan singh jauramajrapunjab waterpunjab water ministershri chetan singh jouramajra health minister punjabToday newstop 10 newspaper of Punjabtop newstrending newswater infrastructurewater managementwater resourceswater resources department punjab
ShareTweetPin
Previous Post

बाल मज़दूरी समाप्ति सप्ताह की मुहिम दौरान 155 बाल/ किशोर मज़दूरों को छुडवायाः अनमोल गगन मान

Next Post

पंजाब में से नशे को जड़ से ख़त्म करने के लिए सख़्त कार्यवाही और जागरूकता अभियाना चलाना पंजाब पुलिस की मुख्य प्राथमिकता

Related Posts

BREAKING

10 May 2026

0
BREAKING

09 May 2026

0
BREAKING

08 May 2026

0
BREAKING

07 May 2026

0
BREAKING

06 May 2026

0
E paper

05 May 2026

0
Next Post
पंजाब में से नशे को जड़ से ख़त्म करने के लिए सख़्त कार्यवाही और जागरूकता अभियाना चलाना पंजाब पुलिस की मुख्य प्राथमिकता

पंजाब में से नशे को जड़ से ख़त्म करने के लिए सख़्त कार्यवाही और जागरूकता अभियाना चलाना पंजाब पुलिस की मुख्य प्राथमिकता

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982