ADVERTISEMENT
सुंदरनगर : सीएम बनने के बाद जयराम ठाकुर पहली बार शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए। वह अनाडेल मैदान से हेलीकॉप्टर के माध्यम से गए। सूत्रों के अनुसार सीएम जयराम ठाकुर का हेलीकॉप्टर दिल्ली में लैंड नहीं हो सका। लो विजिबिलिटी के कारण उनका हेलीकॉप्टर वापस चंडीगढ़ भेजा गया है। अब कुछ देर बाद वह दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। बताया जाता है कि दिल्ली दौरे के दौरान वे राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।इसके अलावा वे कई और केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। वह इस दौरान पीएम के समक्ष हिमाचल से जुड़े विषय रख सकते हैं। सीएम दिल्ली में पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह में पधारने पर उनका आभार जताएंगे।












