जालंधर.रेगुलराइजेशन पॉलिसी के ड्राफ्ट पर सुझाव देने गए कॉलोनाइजरों ने कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा और लोकल बॉडी मंत्री नवजोत कौर सिद्धू की पत्नी पूर्व सीपीएस डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को ड्राफ्ट में कमियां बताईं और सुझाव दिए। कालोनाइजर जब पूर्व सीपीएस नवजोत कौर सिद्धू से चंडीगढ़ सचिवालय में मिले तो डॉ. सिद्धृ ने कालोनाइजरों से पूछ लिया कि किससे दिक्कत है तो कालोनाइजर बोले- सिद्धू साब से ही दिक्कत है। कालोनाइजरों ने सीएम केचीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार सेमीटिंग करनी थी लेकिन उनसेमीटिंग नहीं हो पाई। पॉलिसी बनानेके लिए गठित सब कमेटी केचेयरमैन ब्रह्म महिंदरा सेमीटिंग की और ड्राफ्ट की कमियां बताईं। कैबिनेट मंत्री सेकालोनाइजरों ने कहा कि पॉलिसी का जो ड्राफ्ट जारी किया गया है, अगर वही लागूहो जाता है तो सब बर्बाद हो जाएगा। जालंधर सेमेजर सिंह, गुरसेवक सिंह, अश्विनी गुप्ता, निशांत गुप्ता, तरविंदर सिंह राजू, पंजाब के प्रधान कुलतार सिंह जोगी, गुरविंदर सिंह लांबा, पटियाला से डीडी शर्मा, अंकुर सिंगला नेकहा कि पॉलिसी सरल की जाए। कॉलोनाइजरों नेकहा कि कांग्रेस सरकार बनने केबाद काम और कठिन हो गया है। अफसरशाही काम खराब कर रही है। डॉ. नवजोत कौर नेकहा कि क्या बात हो गई तो कालोनाइजर बोले- जो पॉलिसी बनाई जा रही है, वह बेहद खराब है। सिद्धू साब नेजो टीम लगाई है, वह काम खराब कर रही है। पूर्व सीपीएस नेकहा कि वेउन्हेंपूरी बात बताएं। डॉ. सिद्धृनेबात सुनी और कहा कि वेकोशिश करेंगी कि बुधवार को महारानी परनीत कौर सेउनकी मीटिंग हो जाए और लोकल बॉडी मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू सेबुधवार को ही मीटिंग करवानेकी कोशिश करेंगी।

