लुधियाना : अकाली दल व भाजपा के बाद कांग्रेस को भी अपने बागियों के खिलाफ कार्रवाई करने की याद आ गई है। इसके तहत आजाद चुनाव लड़ रहे ऐसे 28 उम्मीदवारों को पार्टी से बाहर करने बारे जिला प्रधान द्वारा भेजी सिफारिश पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने मोहर लगा दी है। यहां बताना उचित होगा कि नगर निगम चुनाव के लिए टिकटों के बंटवारे के बाद कोई भी पार्टी गुटबाजी से अछूती नहीं रही है इसके तहत जिन्हें टिकट नहीं मिली वो या तो दूसरी किसी पार्टी में शामिल हो गए हैं या फिर आजाद तौर पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में डट गए हैं। ऐसे कई लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की शुरूआत अकाली दल ने की है जिसके तहत एक वार्ड से अकाली दल की टिकट मिलने के बावजूद दूसरे वार्ड से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ अपनी पत्नी को आजाद तौर पर खड़ा करने वाले बेदी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसके द्वारा उम्मीदवार का सर्टीफिकेट रद्द होने के बावजूद पार्टी नेताओं की फोटो होॄडग पर लगाने को लेकर अकाली दल ने पुलिस केस तक दर्ज करा दिया है।इसी तरह भाजपा ने बागी होकर आजाद चुनाव लड़ रहे व पार्टी उम्मीदवार का विरोध करने के आरोप में काफी नेताओंं को सस्पैंड कर दिया है, जिस मामले में कांग्रेस काफी पीछे चल रही है। इसके तहत चुनाव में सिर्फ 2 दिन बाकी रहने पर अब जाकर पंजाब प्रधान को 28 लोगों को सस्पैंड करने की सिफारिश भेजी गई है जो पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ आजाद तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि इस बारे फैसला होना अभी बाकी है।

