अमृतसर – कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यहां वार्ता की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने कनाडा और पंजाब के हितों पर बातचीत की। जस्टिन ट्रुडो ने कहा कि कनाडा की जमीन से अलगाववादी गतिविधियों को समर्थन नहीं दिया जाएगा अैर इसे चलने नहीं दिया जाएगा। कनाडा सरकार भारत या भारत से बाहर इस तरह की गतिविधियों को उनकी सरकार बिल्कुल समर्थन नहीं देगी कैप्टन ने बैठक में कनाडा में सक्रिय नौ भारत विरोधी खालिस्तान समर्थकों की सूची भी दी। ट्रूडो ने इस पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक में खास बात यह रही कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कनाडा के रक्षामंत्री हरजीत सिंह सज्जन से मिले। पिछली बार सज्जन सिंह पंजाब के दौरे पर आए थे तो कैप्टन अमरिंदर ने उनकेस मिलने से इन्कार कर दिया था। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन के बीच चले आ रहे खिंचाव को दोनों नेताओं के हाथ मिलवाकर खत्म कर दिया।

