क्वींसलैंड : अक्सर सलाह दी जाती है कि जूतों या कपड़ों को पहनने से पहले एक बार झाड़ना जरूर चाहिए। इसके पीछे वजह होती है कि इनमें कौन-सा कीड़ा-मकौड़ा छिपा बैठा हो, कोई नहीं जानता। मगर तब क्या हो जब दुनिया के दूसरे सबसे जहरीले सांप का बच्चा ही आपके कपड़े में आकर बैठ जाए। ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ। शख्स अपने बच्चे को स्कूल के लिए तैयार करने उठा था, तभी जैसे ही उसने शार्ट्स पहनने के लिए उठाया, उसमें से सांप का एक बच्चा गिरा और बाथरूम में छिपकर बैठ गया। उन्होंने सांप पकड़ने के लिए सपेरे ल्यूक हंटली से मदद मांगी। ल्यूक ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो पोस्ट किया और पूरी घटना का विवरण दिया। ल्यूक ने बताया कि यह सांप ईस्टर्न ब्राऊन प्रजाति का है, जो दुनिया में सांपों की दूसरी सबसे जहरीली प्रजाति है।

