तेहरान – इरान की राजधानी तेहरान में सूफी संप्रदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के तीन जवान शहीद हो गए। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया को दी। प्रवक्ता सईद मोंतजिद अलमहदी ने आधिकारिक आइआरएनए न्यूज एजेंसी को बताया, ‘बस के जरिए पुलिस के तीन जवानों को रौंद दिया गया जिसमें उनकी मौत हो गयी। देश के टेलीविजन पर दिखाए गए फुटेज में स्पष्ट तौर पर देखा गया कि उत्तरी तेहरान में पुलिस के जवानों के एक ग्रुप को बस ने रौंद दिया। इरान गोनाबादी सूफी ऑर्डर के सदस्यों (दर्वेशों) के द्वारा संप्रदाय के सदस्यों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस प्रवक्ता सईद मोनताजर अल मेहदी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़ी और साथ में हवा में गोलियां भी चलाई। मोनताजर अल मेहदी ने बताया कि अब पासदरान स्ट्रीट में स्थिति पुलिस के नियंत्रण में हैं।

