मोहालीः पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के बाद से केंद्र सरकार ने पंजाब पुलिस को पावर देने के लिए बुलेट प्रूफ गाड़ियां दी हैं, जिनपर न तो गोली का असर होगा और न ही किसी बम का। पंजाब सरकार के पंजाब पुलिस को ताकतवर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मीटिंग करके भविष्य में होने वाले एेसे आतंकी हमलो से निपटने के लिए पुलिस को सक्षम बनाया है।केंद्र सरकार द्धारा तैयार की गई बुलेटप्रूफ गाड़ियां दी गई हैं। केंद्र ने कहा कि यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होने के कारण किसी भी बड़े आतंकवादी हमले से निपटने के लिए पंजाब पुलिस के पास एक मोबाइल बंकर की तरह बनी बुलेट प्रूफ वैन होनी चाहिए, जिस पर न तो गोली का असर होगा और न ही किसी बम का। केंद्र सरकार द्धारा तैयार की गई डिफेंस की मीडिया आपरेशन बुलेट प्रूफ वैने पंजाब के 11 जिलों को दी गई है। अब तक मोहाली पुलिस में 3 बुलेट प्रूफ वैन हैं। वैन में चालक सहित 11 शार्प शूटरों की टीम तैनात रहेगी। बताया जा रहा है कि वैन की कीमत कुल 73 लाख रुपए है।