Wednesday, September 16, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home PUNJAB

मौत के मामले में गिरफ्तार कुलदीप कुमार

admin by admin
in PUNJAB
0
मौत के मामले में गिरफ्तार कुलदीप कुमार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जालंधर : बबलू की मौत के मामले में गिरफ्तार किए आरोपी कुलदीप कुमार ने पूछताछ में कबूला कि बबलू ने उनके 350 रुपए नहीं बल्कि 13 हजार रुपए देने थे। इससे पहले बबलू के भतीजे मनोज ने 350 रुपए के लेन-देन के चलते विवाद होने की बात कही थी। बबलू को चौगिट्टी के भारत नगर स्थित घर में घुसने के बाद इन हमलावरों ने गुरु नानकपुरा मार्कीट में भगा-भगा कर पीटा था जबकि जान बचाने के लिए भाग रहा बबलू ट्रेन की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा गया था। पुलिस ने कुलदीप कुमार को शनिवार को ही हिरासत में ले लिया था जिसकी रविवार को गिरफ्तारी दिखाकर कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
थाना रामामंडी के प्रभारी राजेश ठाकुर ने बताया कि कुलदीप से पूछताछ करके पता लगा कि बबलू उनसे सब्जी खरीदता था। छोले-भटूरे बेचने वाला बबलू काफी समय से कुलदीप व राम शरण के पैसे नहीं लौटा रहा था। अब उसने सब्जी भी कहीं और से खरीदनी शुरू कर दी थी जबकि कुलदीप व राम शरण को मिलने भी नहीं आता था। इंस्पैक्टर ठाकुर ने कहा कि होली वाले दिन शराब पीकर जब बबलू अपने भाई को मिलने आया तो वहां कुलदीप व राम शरण ने उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए जिसको लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि कुलदीप के अनुसार बबलू ने उनके 13 हजार रुपए के करीब पैसे देने थे। इंस्पैक्टर राजेश ठाकुर ने कहा कि जिस जगह पर झगड़े की शुरुआत हुई वहीं पास ही एक सी.सी.टी.वी. कैमरा लगा है। उम्मीद है कि उस कैमरे में सारी बात क्लीयर हो जाए। पुलिस को राम शरण की कुछ जगहों पर लोकेशन मिली थी जिसके आधार पर थाना रामामंडी की पुलिस ने दीप नगर, संसारपुर व अन्य कई जगहों पर दबिश दी लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि जो बाइक बबलू के घर के बाहर से बरामद किया है वह राम शरण का ही था। पुलिस ने इस केस में कुलदीप, राम शरण, रोहित व 5 से 7 अज्ञात लोगों को नामजद किया था। कुलदीप से पूछताछ में उसके कुछ और साथियों के नाम पता लगे हैं जिन्हें पुलिस नामजद कर रही है। बता दें कि होली वाले दिन बबलू के घर आकर राम शरण, रोहित, कुलदीप व आधा दर्जन के करीब युवकों ने उस पर हमला कर दिया था। बबलू के तीन रिश्तेदारों को भी पीटकर घायल कर दिया था जबकि जान बचाने के लिए भागे बबलू को गुरु नानक पुरा मार्कीट में भगा-भगा कर पीटा गया था।

Post Views: 85
Previous Post

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 को लेकर लोग उत्सुकत

Next Post

पंजाब पुलिस की बढ़ी ताकत

Next Post
पंजाब पुलिस की बढ़ी ताकत

पंजाब पुलिस की बढ़ी ताकत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800