नई दिल्ली-मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब इस विवाद में शमी के रिश्तेदार का बयान आया है। शमी के चाचा खुर्शीद अहमद ने हसीन जहां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हसीन जहां पर लगाते हुए कहा है कि, उसे केवल पैसों से मतलब था। आपको बता दें कि 6 मार्च को मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने अपने सोशल मीडिया पर शमी और उनकी महिला मित्र से चैट के कई स्क्रीन शॉट और कई निजी तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं इन मोहम्मद शमी ने इन आरोपो को बेबुनियाद और निराधार बताया था।

