सुल्तानपुर लोधी : घनी धुंध व कोहरे कारण हुई एक सड़क दुर्घटना में एक बद किस्मत भाई की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया जिसने मंगलवार को बड़े चाव से बहन को डोली में विदा करना था। वहीं मृतक का दोस्त गंभीर रूप में घायल हो गया जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार बहन का इकलौता भाई मृतक संदीप सिंह (22) पुत्र तरलोक सिंह निवासी गांव शेरपुर संधा, सुल्तानपुर लोधी गत रात्रि करीब 9 बजे अपने दोस्त दविन्द्र सिंह (15) के साथ गांव से अपने मोटरसाइकिल पर शहर किसी जरूरी काम हेतु रहा था परंतु सड़क पर पड़ी घनी धुंध कारण वह गांव शाहवाला से ही कुछ आगे दिखाई न देने कारण वापस गांव आ रहे थे तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। काफी समय बाद जब संदीप घर न पहुंचा तो पारिवारिक सदस्यों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद पता चला कि संदीप व उसका दोस्त सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर ही पड़े हैं।

