पलवल: नए साल के दूसरे ही दिन एक साइको किलर ने 6 लोगों की हत्या कर पलवल जिले को दहला दिया। हत्यारे ने महज 2 घंटों में 6 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को आदर्श कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान नरेश के रूप में हुई है। अभी उसे फरीदाबाद भेजा जा रहा है ताकि उसकी मानसिक जांच कराई जा सके। आरोपी ने आज सुबह 2 से 4 बजे के बीच 6 लोगों की हत्या को अंजाम दिया। जब पुलिस हत्यारे को पकड़ने गई तो उसने उन पर भी हमला किया। उसका नाम नरेश धनखकर है। वह फरीदाबाद के मछगर का रहना वाला है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी नरेश सेवानिवृत्त फौजी है। वह जन स्वास्थ्य विभाग में एसडीओ भी रह चुका है।पुलिस के मुताबिक, पलवल अस्पताल में एक महिला की हत्या करने के बाद हत्यारोपी ने मोती कॉलोनी पार्क के चौकीदार, रसूलपुर रोड से सुरेश इंजीनियरिंग वर्क्स के चौकीदार, रसूलपुर रोड मार्केट के चौकीदार सहित कुल 7 लोगों पर लोहे की रॉड से हमला किया। इसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।क महिला को छोड़कर अभी तक किसी की पहचान नहीं हुई है। मृतका अंजू के परिजनों ने इस हत्या को जातीय अौर धार्मिक रंग देने का प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्यारे ने जानबूझकर हत्या की है।