ADVERTISEMENT
चंडीगढ़ :कांग्रेस की सोशल मीडिया में फजीहत आए दिन होती रहती है ,इनमे कोई और नहीं बल्कि उन्ही के पार्टी के वर्कर और नेता सहयोग देने में जुटे रहते है। ऐसा ही कुछ मामला गुरुवार को भी देखने को मिला जब हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय कांग्रेस का 133 वां स्थापना दिवस मनाया गया , पर यहां पर लगे बोर्ड पर 132वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा था।इस बारे में कांग्रेस के नेताओ से बातचीत करने की कोशश की गई पर किसी ने भी बोलने से इंकार कर दिया। हरियाणा कांग्रेस के बोर्ड में कांग्रेस अपनी स्थापना की 132वीं वर्षगांठ मना रहा है जबकि हकीकत में कांग्रेस अपनी स्थापना के 133 वीं वर्षगांठ मना रही है।












