छिंदवाड़ा (सुशील सिंह परिहार)- संत श्री आसाराम जी गुरुकुल में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ साहित्यकार गोवर्धन यादव, विशेष अतिथियों में सहायक सचिव हिंदी प्रचारिणी समिति के श्री रंजीत सिंह परिहार ने ध्वजारोहण किया । विद्यार्थियों ने भाषण देशभक्ति गीत नृत्य और नाटकों की प्रस्तुति दी। गुरुकुल के छात्रों द्वारा पुलिस ग्राउंड जिला छिंदवाड़ा में पी. टी. प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें कलेक्टर महोदय द्वारा पी. टी. का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में श्री सुरेंद्र वर्मा पूर्व प्राचार्य जगन्नाथ स्कूल, श्री ओमप्रकाश सूर्यवंशी सेवानिवृत्ति जनसंपर्क अधिकारी, श्री राजेंद्र यादव साहित्यकार, श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष श्री मदन मोहन परसाई एवं श्री मनोज धुर्वे ट्रस्टी श्री शक्ति ट्रस्ट ,असिस्टेंट प्रोफेसर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्ना उपस्थित हुए।
गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। गुरुकुल से श्री सुशील सिंह परिहार, श्रीमती पूजा आम्रवंशी, श्री सोमनाथ पवार, महिला आश्रम की संचालिका साध्वी नीलू बहन, अनेकों अभिभावक, गणमान्य नागरिक एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। अंत मे सभी को मिठाई वितरित की गयी।













