Thursday, May 22, 2025
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
Advertisement
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

अमन अरोड़ा ने सुनाम और चीमा में कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

admin by admin
in BREAKING, chandigarh, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
अमन अरोड़ा ने सुनाम और चीमा में कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 27 नवंबर 2024

RelatedPosts

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

0
ऐश्वर्या राय ने कान फिल्म महोत्सव में अपनी आकर्षक उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने सिंदूर और 500 कैरेट के उत्तम आभूषणों के साथ एक बोल्ड लुक प्रस्तुत किया।

ऐश्वर्या राय ने कान फिल्म महोत्सव में अपनी आकर्षक उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने सिंदूर और 500 कैरेट के उत्तम आभूषणों के साथ एक बोल्ड लुक प्रस्तुत किया।

0
भारत में COVID-19 के मामलों में फिर से वृद्धि हो रही है।

भारत में COVID-19 के मामलों में फिर से वृद्धि हो रही है।

0
सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू के प्रार्थना पत्र पर प्रधानमंत्री ने लिया संज्ञान

सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू के प्रार्थना पत्र पर प्रधानमंत्री ने लिया संज्ञान

0
दिल्ली में मोनिन कॉफी क्रिएटिविटी कप 2025 की शुरुआत हुई, भारत के कॉफी इनोवेशन का जश्न मनाया गया

दिल्ली में मोनिन कॉफी क्रिएटिविटी कप 2025 की शुरुआत हुई, भारत के कॉफी इनोवेशन का जश्न मनाया गया

0
उच्च न्यायालय का पैनल पंजाब की जेलों में तस्करी गतिविधियों से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मामलों की जांच करेगा।

उच्च न्यायालय का पैनल पंजाब की जेलों में तस्करी गतिविधियों से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मामलों की जांच करेगा।

0

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज सुनाम और चीमा में करोड़ों रुपए के कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें नवनिर्मित तहसील परिसर, खेल स्टेडियम और एक पुल शामिल हैं। स्थानीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आमलोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए डिज़ाइन की गई ये विकास परियोजनाएं, सार्वजनिक सेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

अरोड़ा ने दिन की शुरुआत सुनाम में शहीद उधम सिंह और चीमा में संत बाबा अतर सिंह जी के जन्मस्थान पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके की। इसके बाद उन्होंने श्री हरिदास निकुंज बिहारी सेवा समिति, सुनाम द्वारा बनाए जा रहे भव्य मंदिर के लिए भूमि पूजन समारोह में भाग लिया। उन्होंने इसे पूरा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और सेवा समिति के प्रयासों की सराहना की।

ADVERTISEMENT

इस परियोजना में चीमा में ₹4.31 करोड़ की लागत से निर्मित तहसील परिसर को जनता को समर्पित करना शामिल था। वहीं चीमा में एक नए खेल स्टेडियम की भी आधारशिला रखी गई, जिसे ₹1.38 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा एवं क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार के लिए ₹2.34 करोड़ से निर्मित चीमा-तोलावाल रोड पर एक पुल का उद्घाटन किया गया और ₹1.88 करोड़ की लागत से आईटीआई सुनाम खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह में बोलते हुए, अमन अरोड़ा ने कहा कि ये परियोजनाएं आप सरकार की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रत्यक्ष परिणाम हैं। मुझे इन्हें पूरा होते देख गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं लोगों के लिए हैं और समय पर पूरी हुई। अब यह सुनिश्चित करना आपकी ज़िम्मेदारी है कि इन स्थानों को अच्छी तरह से बनाए रखा जाए और संरक्षित किया जाए।

उन्होंने पार्टी का पंजाब अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के लिए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को धन्यवाद दिया और कहा कि पिछले ढ़ाई वर्षों में पंजाब की आप सरकार ने उत्साहजनक काम किया है। उन्होंने कहा कि सुनाम और चीमा के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आधे साल में ग्रिड मुद्दे सहित कई बुनियादी ढांचे से संबंधित मुद्दों का हल किया गया है। अभी और भी बहुत काम होंगे। वहीं पिछली सरकारों ने बुनियादी ढांचे पर करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण स्थायी समाधान नहीं हो सका।

उन्होंने आगामी नगर निगम चुनावों को पार्टी के लिए अगली चुनौती के रूप में रेखांकित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हमारा पहला कदम यह सुनिश्चित करना है कि सभी शहरों और गांवों में पार्टी कैडर मजबूत और सक्रिय हो। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे हर वार्ड में जीत हासिल करने के मकसद पर ध्यान केंद्रित करें। हम विकास की गति को तभी तेज कर सकते हैं जब हर जगह अपना पार्षद और मेयर हो।

अपना भाषण समाप्त करते हुए अरोड़ा ने पंजाब के लोगों और क्षेत्र के निरंतर विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि अगले कुछ वर्षों में काम की गति तेजी से बढ़े। इसके लिए हमें लोगों के समर्थन की जरूरत है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आम आदमी पार्टी हर वार्ड में जीत हासिल करे, ताकि हम मिलकर पंजाब को प्रगति और विकास का एक मॉडल राज्य बना सकें।

Post Views: 133
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: Aam Aadmi Partyaman aroraCheemaLongowalnewly constructed Tehsil Complexpress ki taquatPunjab President and Cabinet MinisterSant Baba Atar Singh Ji in CheemaShaheed Udham Singh in Sunamsports stadiumsSUNAMTehsil Complex
Previous Post

पंजाब पुलिस की ओर से दविंदर बंबीहा गैंग के दो सदस्यों की गिरफ्तारी; दो पिस्तौल बरामद

Next Post

28 November Ka Panchang

Related Posts

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
BREAKING

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

0
ऐश्वर्या राय ने कान फिल्म महोत्सव में अपनी आकर्षक उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने सिंदूर और 500 कैरेट के उत्तम आभूषणों के साथ एक बोल्ड लुक प्रस्तुत किया।
BREAKING

ऐश्वर्या राय ने कान फिल्म महोत्सव में अपनी आकर्षक उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने सिंदूर और 500 कैरेट के उत्तम आभूषणों के साथ एक बोल्ड लुक प्रस्तुत किया।

0
भारत में COVID-19 के मामलों में फिर से वृद्धि हो रही है।
BREAKING

भारत में COVID-19 के मामलों में फिर से वृद्धि हो रही है।

0
सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू के प्रार्थना पत्र पर प्रधानमंत्री ने लिया संज्ञान
INDIA

सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू के प्रार्थना पत्र पर प्रधानमंत्री ने लिया संज्ञान

0
दिल्ली में मोनिन कॉफी क्रिएटिविटी कप 2025 की शुरुआत हुई, भारत के कॉफी इनोवेशन का जश्न मनाया गया
BREAKING

दिल्ली में मोनिन कॉफी क्रिएटिविटी कप 2025 की शुरुआत हुई, भारत के कॉफी इनोवेशन का जश्न मनाया गया

0
उच्च न्यायालय का पैनल पंजाब की जेलों में तस्करी गतिविधियों से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मामलों की जांच करेगा।
BREAKING

उच्च न्यायालय का पैनल पंजाब की जेलों में तस्करी गतिविधियों से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मामलों की जांच करेगा।

0
Next Post
आज का हिन्दू पंचांग : दिनांक 16 अप्रैल 2022

28 November Ka Panchang

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us