बांग्लादेश ने आज यहां विश्व कप क्रिकेट में भारत के खिलाफ पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 256 रन बनाए। इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. स्टार ऑलराउंडर और कप्तान शाकिबी चोट के कारण खेल से बाहर हो गए हैं. भारत ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया.









