इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- चकरनगर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश का 12वीं का परीक्षा परिणाम आ चुका है कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.38 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम और 12th के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के कैरियर मार्गदर्शन के संबंध में चर्चा करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त वर्तमान में श्री महेंद्र सिंह महाविद्यालय पिपरौली गढ़िया के प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि 12th के बाद विद्यार्थी को अपने आगे का भविष्य किस दिशा में ले जाना है यह किसी योग्य कैरियर काउंसलर से सलाह लेकर तय कर लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में NEP 2020के अंतर्गत उच्च शिक्षा में नवाचार और दैनिक जीवन में उपयोगी पाठ्यक्रम जोड़ा गया है जो कि महाविद्यालय में सतत जुड़े रहकर ही सीखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि देश के श्रेष्ठतम उच्च शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को गतिविधियों से सतत जुड़े रखा जाता है यही कारण है कि इन संस्थाओं के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर प्रशासन एवं राजनीतिक शिखर को छू रहे हैं उन्होंने कहा कि मेरा संकल्प है की चंबल अंचल के एकमात्र उच्च शिक्षण संस्थान श्री महेंद्र सिंह महाविद्यालय को एक श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित करना उन्होंने छात्र-छात्राओं को B.A., B.S.C.में न्यूनतम फीस में प्रवेश की अपील करते हुए कहा कि कोई भी विद्यार्थी मेरे नंबर 9452434077 पर निशुल्क कैरियर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।












