इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- पिता के साये के बिना होने वाली थी शादी, अजीत यादव और दीपू चौहान ने पहुँचकर पूरी की हर कमी!
छिबरामऊ (कन्नौज): ग्राम महमूदपुर कीरत की बेटी मोनिका के सिर से जब पिता और चाचा का साया उठ गया, तो समाजसेवियों ने परिवार बनकर जिम्मेदारी संभाली।
समाजसेवी अजीत यादव (सपा जिला उपाध्यक्ष, फर्रुखाबाद) ने अपनी पूरी टीम के साथ आगे बढ़कर दहेज का जरूरी सामान (डबल बेड, अलमारी, कूलर, बर्तन, श्रृंगारदान) और नकद धनराशि भेंट की।इस दौरान अजीत यादव की सहयोगी टीम:
इलियास मंसूरी, राजवीर शाक्य, लालू यादव, इजहार खान, संतोष दिवाकर, राधेश्याम सविता, देव सिंह यादव, विनीत परमार और समरदीप सिंह।इसके साथ ही सपा नेता दीपू चौहान, अच्छे खान, शकील खान, लोकेंद्र यादव और संतोष यादव ने भी आर्थिक व भौतिक मदद कर मानवता का धर्म निभाया। आज मैनपुरी से आने वाली बारात का स्वागत पूरा गांव एक परिवार की तरह करेगा।












