छिंदवाड़ा (सुशील सिंह परिहार)- केंद्रीय जनजाति मंत्री के डी उइके ,जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ,जिला प्रभारी बबला शुक्ला ने गायत्री परिवार के वरिष्ठ कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता राजेश साहू ,ओमी साहू ,जय प्रकाश साहू ,प्रदीप साहू के निवास स्थान पहुचकर उनके पूज्य पिताजी श्री रामा जी साहू के हाल चाल जाना और कुशल स्वास्थ्य की जानकारी ली । श्री रामाजी साहू मूलतः बोरदेही ग्राम के निवासी है उनके युवा कार्यकाल में बोरदेही ग्राम की राम लीला बहुत प्रसिद्ध रही । रामाजी साहू जी की तीनो बेटी छिंदवाड़ा में है उनके विवाह के समय मेहमानों के आवागमन के लिये ट्रेन में फ्री सुविधा करवाई थी । यह एक अनोखा कार्य था । जब केंद्रीय मंत्री राजनीति में नही आये थे तब श्री रामाजी साहू से मित्रवत परिवारिक सम्बंध रहे है । इसी सम्बंध के कारण मंत्री जी उनका स्वास्थ्य जानने निवास पर आए । पूरे परिवारिक सदस्यों ने मंत्री जी का आत्मिक स्वागत किया । इस अवसर पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित अशोक साहू ,राष्ट्रीय तेली पिछड़ा वैश्य महासभा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष भगवान दिन साहू ,नमो नमो मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन साहू भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।



