Thursday, September 10, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिपली अनाज मंडी से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना

admin by admin
in BREAKING, chandigarh, HARYANA, INDIA
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिपली अनाज मंडी से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 10 सितंबर– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर को हरियाणा प्रदेश की तरफ से तुरंत 5-5 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेजी जा चुकी है। केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गत दिवस पंजाब व हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और दोनों प्रदेशों में हुए नुकसान के लिए 3100 करोड़ रुपए की मदद की भी घोषणा की, जिसमें पंजाब को 1600 करोड़ रुपये और हिमाचल को 1500 करोड़ रुपए शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को कुरुक्षेत्र के पिपली अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र जिला से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इन ट्रकों को अलग-अलग जिलों के लिए भेजा गया है। ट्रकों में दाल, चावल, पानी, रस, आचार, मेडिकल किट, मच्छरदानी, तिरपाल, पशुओं के लिए हरा चारा, चौकर सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है।

उन्होंने कहा कि पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर के लोग बाढ़ से प्रभावित  हैं। इन बाढ़ प्रभावित इलाकों में हरियाणा के नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, समितियों के सहयोग से राहत सामग्री भेजी जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में जो भी क्षेत्र जलभराव से प्रभावित हैं, ऐसे क्षेत्रों के नागरिकों व किसानों को सरकार मुआवजा देने का काम कर रही है। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला हुआ है, प्रभावित नागरिक इस पोर्टल पर अपना आवेदन करें। उन्होंने बताया कि अब तक जलभराव से प्रभावित 5786 गांवों के 3 लाख 24 हजार 583 किसानों ने 19 लाख 22 हजार 617 एकड़ के खराबे का पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण मृत्यु होने पर उस परिवार को तुरंत 4 लाख रुपए की राशि सहायता के तौर पर दी  जा रही है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की हानि होने पर मुआवजा निर्धारित किया गया है। पिछले साढ़े 10 सालों में किसानों को फसलों के खराबे का 15500 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है। उन्होंने प्रदेश सरकार के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे बाढ़  पीड़ितों की मदद के लिए अपनी इच्छा अनुसार हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद करें।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने देश के नव निर्वाचित उप-राष्ट्रपति  श्री सीपी राधाकृष्णन को बधाई और शुभकामनाएं दी।

विपदा या आपदा में राहुल गांधी चले जाते हैं विदेश

RelatedPosts

संत श्री आशारामजी गुरुकुल में आयोजित हुई पालक – शिक्षक संगोष्ठी 

संत श्री आशारामजी गुरुकुल में आयोजित हुई पालक – शिक्षक संगोष्ठी 

0
माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन हेतु निर्दोष संत श्री आशाराम जी बापू की रिहाई की मांग

माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन हेतु निर्दोष संत श्री आशाराम जी बापू की रिहाई की मांग

0
पी.के. यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

पी.के. यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

0
गुरुकुल में हुआ गुरुओं का सम्मान

गुरुकुल में हुआ गुरुओं का सम्मान

0
संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्

संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्

0
गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इतिहास गवाह है जब भी देश में कोई विपदा या आपदा आई है तब राहुल गांधी विदेश दौरे पर चले जाते हैं। इस समय भी ऐसी ही स्थिति है। देश के पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बाढ़ आई हुई है और राहुल गांधी विदेश में बैठे हैं, उन्होंने कहा कि मेरा भी विदेश का दौरा था, लेकिन इस स्थिति को देखते हुए विदेश के दौरे को रद्द कर दिया।

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एक सवाल के जवाब में कहा आज पंजाब के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि पंजाब में पैसे की कमी नहीं है, हमें किसी से पैसे मांगने की जरूरत नहीं। पंजाब हरियाणा का पड़ोसी राज्य है, हमारा दायित्व और कर्तव्य बनता है कि इस विपदा के समय में हम पंजाब के लोगों की मदद करें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले साढ़े 10 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7 लाख 47 हजार परिवारों को मकान बनाने के लिए 2,314 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई। इसी तरह डॉ. भीमराव अंबेडकर नवीनीकरण योजना के तहत मकान की मरम्मत के लिए 76,985 परिवारों की कच्ची छत को पक्का करने के लिए 416 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 80,000 रुपए दिए गए हैं।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Post Views: 69
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: anaj mandiHaryana newskurkshetraNayab Singh SainiRAhul Gandhi
ShareTweetPin
Previous Post

बच्चों ने लिया सेवा का संकल्प

Next Post

Scopri il Brivido Selvaggia di Wazamba tra 4000+ Giochi .

Related Posts

संत श्री आशारामजी गुरुकुल में आयोजित हुई पालक – शिक्षक संगोष्ठी 
INDIA

संत श्री आशारामजी गुरुकुल में आयोजित हुई पालक – शिक्षक संगोष्ठी 

0
माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन हेतु निर्दोष संत श्री आशाराम जी बापू की रिहाई की मांग
INDIA

माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन हेतु निर्दोष संत श्री आशाराम जी बापू की रिहाई की मांग

0
पी.के. यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
INDIA

पी.के. यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

0
गुरुकुल में हुआ गुरुओं का सम्मान
INDIA

गुरुकुल में हुआ गुरुओं का सम्मान

0
संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्
INDIA

संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्

0
गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
Next Post

Scopri il Brivido Selvaggia di Wazamba tra 4000+ Giochi .

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us