Monday, September 7, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से 37वें बसंत उत्सव का किया शुभारंभ

admin by admin
in BREAKING, HARYANA, INDIA
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से 37वें  बसंत उत्सव  का किया शुभारंभ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 8 मार्च  – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित टाउन पार्क में आज विधिवत रूप से 37वें  बसंत उत्सव  का शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय बसंत उत्सव का आयोजन पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थितजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत दुनिया का ऐसा देश है जिसमें अनेक ऋतुओं का संगम है और हर ऋतु का अपना महत्व है।  यहाँ प्रत्येक ऋतु के आगमन पर कोई ना कोई पर्व मनाया जाता है। इसी कड़ी में बसंत के आगमन पर आज यहाँ 37वें बसंत उत्सव का आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला शिवालिक की तलहटी  और माता मनसा देवी के चरणों में बसा आधुनिक शहर है।  प्राकृतिक सुंदरता और सुव्यवस्थित विकास के लिए पंचकूला शहर जाना जाता है।   यहां पर आधुनिकता और परंपरा का अंगूठा संगम देखने को मिलता है।  उन्होंने कहा कि इस बार बसंत उत्सव में प्रकृति की अनुपम छटा हर तरफ दिखाई दे रही है।  यहाँ पर फूलों को देखकर लगता है कि प्रकृति खुशी से झूम रही है और बसंत उत्सव में नव ऊर्जा का संचार महसूस हो रहा है।  आज का यह आयोजन सभी के जीवन में नई उमंग लेकर आया है।

इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने विशेषतौर पर पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी लगातार मेहनत से इस बसंत उत्सव का सफल आयोजन संभव हुआ है।

श्री नायब सिंह सैनी ने फेस्टिवल में फूलों की विभिन्न किस्मों का अवलोकन करने के साथ-साथ पौधारोपण भी किया।  उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल में स्कूली बच्चों द्वारा  पेंटिंग,  फैंसी ड्रेस, रंगोली, चित्रकला, लोक नृत्य, लोक कलाकारों की प्रस्तुति सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

RelatedPosts

पी.के. यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

पी.के. यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

0
गुरुकुल में हुआ गुरुओं का सम्मान

गुरुकुल में हुआ गुरुओं का सम्मान

0
संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्

संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्

0
गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित

ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे नागरिकों को सम्मानित भी किया।  राउंड अबाउट के रखरखाव केटेगरी में चंडीमंदिर कैंट स्थित वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर्स के वेलनेस सेंटर को सम्मानित किया गया।  इसी प्रकार,  गार्डन इन स्कूल कैंपस  प्राइमरी (जूनियर विंग) में सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर – 2 पंचकूला और गार्डन इन स्कूल कैंपस सेकेंडरी विंग केटेगरी में सेक्टर 20 स्थित द गुरुकुल को पुरस्कृत किया।

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम में नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बसंत उत्सव के आयोजन बारे जानकारी दी।

पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले बसंत उत्सव में पुष्प सज्जा, कट फ्लावर, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग और टैटू प्रतियोगिता, पर्यावरण क्विज, मेहंदी प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।  इसके अतिरिक्त  हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें कई प्रसिद्ध हास्य कवि लोगों का  भरपूर मनोरंजन करवाएंगे।  इसी प्रकार 9 मार्च को युगल डांस प्रतियोगिता, बेबी शो, सेल्फी प्रतियोगिता, सोलो गायन प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसका जिला के सभी नागरिक भरपूर आनंद उठा सकेंगे।

बसंत उत्सव में कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर श्री कुलभूषण गोयल, सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Post Views: 171
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: #LATEST UPDATE37th basant utsavbasant utsavcm nayab singh sainiHaryanaharyana cmHaryana newsNayab Singh Saininew updatePanchkula
ShareTweetPin
Previous Post

अवैध खनन रोकने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध

Next Post

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचकूला में आयोजित नारी शक्ति रक्तदान शिविर में रक्तदाता महिलाओं को किया सम्मानित

Related Posts

पी.के. यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
INDIA

पी.के. यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

0
गुरुकुल में हुआ गुरुओं का सम्मान
INDIA

गुरुकुल में हुआ गुरुओं का सम्मान

0
संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्
INDIA

संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्

0
गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित
INDIA

ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया
BREAKING

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
Next Post
मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचकूला में आयोजित नारी शक्ति रक्तदान शिविर में रक्तदाता महिलाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचकूला में आयोजित नारी शक्ति रक्तदान शिविर में रक्तदाता महिलाओं को किया सम्मानित

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us