Sunday, September 6, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन हर मनुष्य का कर्तव्य, अधिक से अधिक लगाएं पेड़-पौधे – नायब सिंह सैनी

admin by admin
in BREAKING, chandigarh, HARYANA, INDIA
Reading Time: 1 min read
A A
0
ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਸਹੀ ਮੁੱਲ ਦੀ ਦੁਕਾਨਾਂ  ਲਈ ਸਰਲ ਪੋਰਟਲ ਤੇ ਲਾਇਸੈਂਸ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਨਵੀਂ ਆਨਲਾਇਨ ਸੇਵਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

पी.के. यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

पी.के. यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

0
गुरुकुल में हुआ गुरुओं का सम्मान

गुरुकुल में हुआ गुरुओं का सम्मान

0
संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्

संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्

0
गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित

ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 17 दिसंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन हर मनुष्य का कर्तव्य है। आज जंगलों की कटाई के कारण पशु व पक्षियों के आश्रय की कमी होती जा रही है। ऐसे में हर नागरिक को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए और प्राकृतिक संरक्षण में सहयोग करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति में गगन, जल व थल पर निवास करने वाले हर जीव का अपना महत्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अनेक विलुप्त होती प्रजातियों के संरक्षण के लिए पहल की है। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने भी विलुप्त हो रही गिद्धों की प्रजातियों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया है। इसके लिए पिंजौर में जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र की स्थापना की गई थी। आज इस केंद्र में गिद्धों की संख्या 378 है।

मुख्यमंत्री आज जिला पंचकूला के पिंजौर स्थित बीड शिकारगाह वन्य जीव अभ्यारण्य के पास जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र में 25 गिद्धों को खुले आकाश में छोड़ने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह, कालका की विधायिका श्रीमती शक्ति रानी शर्मा भी मौजूद रहे।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 1990 के दशक में गिद्दों की संख्या करोड़ों में थी, जो धीरे-धीरे घटकर लाखों में रह गई। गिद्दों की संख्या घटने का मुख्य कारण दुधारू पशुओं में डाईक्लोफनाक इंजेक्शन का उपयोग रहा है, क्योंकि जब मृत पशु को गिद्द खाता है तो उस दवाई का प्रभाव धीरे-धीरे गिद्दों पर पड़ने लगा और यह प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर आ गई।

उन्होंने कहा कि गिद्धों के संरक्षण के लिए बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी ने हरियाणा सरकार के साथ समझौता किया और यह मिशन लिया कि हरियाणा के पिंजौर में गिद्धों की संख्या नेचुरल व कृत्रिम प्रजनन विधि अपनाकर बढ़ाई जाएगी और आज यह केंद्र न केवल देश का बल्कि एशिया का सबसे बड़ा केंद्र है। इस केंद्र में सफेद पीठ वाले गिद्धों की संख्या 97, लंबी चोंच वाले गिद्धों की संख्या 219 तथा पतली चोंच वाले गिद्धों की संख्या 62 है और नवंबर 2024 तक इस केंद्र में पैदा हुए इन प्रजातियों के चूजों की संख्या 404 बताई गई है। आज सफेद पीठ वाले 25 गिद्धों को खुले आकाश में छोड़ा जा रहा है। केंद्र में 8 नर्सरी एवियरी, 6 कॉलोनी एवियरी, 8 होल्डिंग एवियरी, 2 डिस्पले एवियरी, 4 अस्पलात एवियरी, 8 प्रजनन एवियरी, 1 ग्रीन एवियरी और 1 रिलिज एवियरी हैं, जहां से आज 25 गिद्धों को छोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री ने जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र के किशोर रीठे व उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की और उन्हें गौरैया चिड़िया के संरक्षण के लिए भी कार्य करने को कहा। इसके लिए सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को ही माता मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में पक्षी निवास का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पिंजौर गिद्ध सुरक्षित क्षेत्र तथा जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।

कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण ने मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

Post Views: 350
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: breaking newsenvironmentharyana cmHaryana newshindi newsnayab sainiNayab Singh Sainitrees
ShareTweetPin
Previous Post

प्रधानमंत्री का वन नेशन-वन इलेक्शन विजन होगा साकार, विकास कार्यों में आएगी गति – नायब सिंह सैनी

Next Post

ट्रम्प ने भारत को उनके कराधान के जवाब में समान टैरिफ लगाने की चेतावनी दी।

Related Posts

पी.के. यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
INDIA

पी.के. यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

0
गुरुकुल में हुआ गुरुओं का सम्मान
INDIA

गुरुकुल में हुआ गुरुओं का सम्मान

0
संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्
INDIA

संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्

0
गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित
INDIA

ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया
BREAKING

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
Next Post
ट्रम्प ने भारत को उनके कराधान के जवाब में समान टैरिफ लगाने की चेतावनी दी।

ट्रम्प ने भारत को उनके कराधान के जवाब में समान टैरिफ लगाने की चेतावनी दी।

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us