इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र का है जहां शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। विवाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक भाजपा नेता धर्मेंद्र भाटी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।दरअसल बुलंदशहर के ककोड़ कस्बे से शिवम की बारात चोला थाना क्षेत्र के गांव खानपुर में पहुंची थी । जहां दूल्हा शिवम मंडप के दरवाजे पर तिलक के लिए के पहुंचा ही था तभी इस दौरान लड़की के परिवार में शामिल गांव खानपुर निवासी सुग्रीव सोलंकी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि कई बार फायर करने के बाद सुग्रीव सोलंकी की पिस्टल में गोली फस गई सुग्रीव सोलंकी के द्वारा बार-बार पिस्टल का ट्रिगर दबाने के बाद भी पिस्टल नहीं चली। लेकिन अचानक पिस्टल से गोली चल गई और वहीं पास में कुर्सी पर बैठे अजय नगर निवासी भाजपा नेता धर्मेंद्र भाटी के हाथ को चीरते हुए गोली सीने में जा लगी.













