ADVERTISEMENT
छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- दिनाँक 21 जून 2026 को संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया के खेल शिक्षक श्री राजू चौरागढ़े जी के नेतृत्व में गोंदिया जिला “थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता” का आयोजन श्रेया लॉन, टी. बी. टोली गोंदिया किया गया। जिसमें थाई बॉक्सिंग के खिलाड़ियो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही अभिभावकों की सहभागिता भी रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोंदिया नगर अध्यक्ष श्री सचिन जी शेण्डे, शिवसेना जिला अध्यक्ष श्री पंकज जी यादव, आश्रम संचालक श्री पंकज भाई जी एवं गुरुकुल संचालिका सुश्री नीता साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।


