Monday, May 18, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2025

admin by admin
in BREAKING, Dharm, INDIA
Reading Time: 1 min read
A A
0
होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2025
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

वट वृक्ष की पूजा कर की अखंड सौभाग्य की कामना

वट वृक्ष की पूजा कर की अखंड सौभाग्य की कामना

0
म्लेच्छ और मोटा चश्मा पुस्तकों का हुआ विमोचन

म्लेच्छ और मोटा चश्मा पुस्तकों का हुआ विमोचन

0
पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

0
गुरुकुल के छात्रों ने किया कमाल, पूरे गुजरात में छाया धमाल!

गुरुकुल के छात्रों ने किया कमाल, पूरे गुजरात में छाया धमाल!

0
सी. बी.एस. ई. बारहवीं में गुरुकुल का शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

सी. बी.एस. ई. बारहवीं में गुरुकुल का शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

0

11 May 2026 Weekly

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शाम के समय होलिका दहन किया जाता है, जिसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। इस साल 13 मार्च 2025 यानी आज होलिका दहन किया जा रहा है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक कहते हैं। पौराणिक कथा के मुताबिक होलिका को एक वरदान प्राप्त था, जिसके चलते वह अग्नि में नहीं जल सकती थी। उसने प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में प्रवेश किया। लेकिन सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहा और होलिका जलकर राख हो गई थी। इसी उपलक्ष्य में हर साल होलिका दहन किया जाता है। इस दिन सभी होलिका की अग्नि की विधिवत पूजा करते हुए उसकी परिक्रमा करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने पर सभी तरह की नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है। इस दौरान सभी एक दूसरे को होलिका दहन की शुभकामनाएं भी देते हैं। होलिका दहन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो यह गुरुवार रात 11.26 बजे से देर रात 12.30 बजे तक है। इस दौरान होलिका दहन करें। होलिका दहन का त्योहार बुराई की अच्छाई पर जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। होलिका दहन के दौरान घर में सुख-संपत्ति की कामना की जाती है। मान्यता है कि होलिका दहन से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसलिए पूरे श्रद्धा भाव से होलिका दहन किया जाना चाहिए। ध्यान रहे कि इस दौरान भद्रा नहीं होनी चाहिए।

होलिका दहन की पूजन विधि

  • होलिका दहन के दिन सुबह जल्दी उठकर नहा धो लें। व्रत का संकल्प लेने के बाद होलिका दहन की तैयारी करें। जिस जगह पर होलिका दहन करना हो, उस जगह को साफ कर लें।
  • यहां होलिका दहन की सारी सामग्री इकट्ठा कर लें। इसके बाद होलिका और प्रह्लाद की प्रतिमा बनाकर भगवान नरसिंह की पूजा करें। शुभ मुहूर्त के दौरान होलिका की पूजा करें और उसमें अग्नि दें।
  • इसके बाद परिवार के साथ होलिका की तीन बार परिक्रमा कर लें। फिर नरसिंह भगवान से प्रार्थना करते हुए होलिका की आग में गेहूं, चने की बालियां, जौ, गोबर के उपले आदि डालें। इसके बाद होलिका की आग में गुलाल और जल चढ़ाएं।
  • होलिका की आग शांत होने के बाद उसकी राख को घर ले जाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो होलिका की राख को दक्षिण पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) में रखें। इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। होलिका दहन की ज्वाला देखने के बाद ही भोजन करें।

होलिका दहन के दिन क्या करें?

होलिका दहन के दिन बच्चों को लकड़ी की तलवार बनाकर दें। उन्हें दिनभर हंसने और खेलने दें। उन्हें उत्साही सैनिक बनाएं, ताकि वे साहसी बन सकें। होलिका दहन के दिन बच्चों को अलग-अलग प्रकार के पकवान खिलाएं। उन्हें पूड़ी, खीर, मालपुआ, हलवा और कचौड़ी आदि खाने के लिए दें। इससे पूरे साल घर में सुख, शांति और समृद्धि होती है। होलिका दहन के दिन हनुमानजी की पूजा करने का महत्व बताया गया है। इससे साल भर शुभ परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा आज पूरे परिवार के साथ चंद्रमा के दर्शन करने चाहिए। मान्यता है कि इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।

होलिका दहन के मंत्र

होलिका दहन के दौरान मंत्र जाप किया जाता है। हालांकि यह अलग-अलग स्थानों और पूजा पद्धतियों में अलग हो सकता है, लेकिन होलिका पूजन के दौरान इस मंत्र का जप सकते हैंः
अहकूटा भयत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै:,
अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम।

इसी तरह होली की भस्म अपने शरीर पर लगाने के दौरान नीचे दिए गए मंत्र का उच्चारण किया जा सकता हैः
वंदितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्मणा शंकरेण च।
अतस्त्वं पाहि मां देवी! भूति भूतिप्रदा भव।।

होलिका दहन का महत्व
आदिकाल में हिरण्यकश्यप नामक राक्षस के घर पर प्रह्लाद का जन्म हुआ था। प्रह्लाद भगवान विष्णु के भक्त थे, जबकि हिरण्यकश्यप खुद को ईश्वर से भी बढ़कर समझता था। हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को विष्णु भक्ति के मार्ग से हटाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। हिरण्यकश्यप ने आगबबूला होकर प्रह्लाद को मारने की भी कोशिशें की, लेकिन वह इसमें भी कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद उसने अपनी बह होलिका को मदद के लिए बुलाया। होलिका को शिवजी से वरदान मिला था कि उसे अग्नि नहीं जला सकती है। इसके बाद योजना बनाई गई कि प्रह्लाद को होलिका की गोद में बैठाकर आग में जला दिया जाएगा। इसके बाद होलिका प्रह्लाद को लेकर चिता में बैठ गई, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से होलिका जल गई और प्रह्लाद सही सलामत बच गया। इसके बाद से होलिका दहन किया जाता है।

Post Views: 1,226
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: holi 2025holi 2025 dateholi 2025 date in indiaholi 2025 date time calendarholi kab haiholika dahanholika dahan 2025holika dahan bhadra timeholika dahan kab hai 2025holika dahan ki kahaniholika dahan puja vidhiholika dahan pujan samagriहोलिका दहन कब है 2025होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2025
ShareTweetPin
Previous Post

पंचांग मार्च 13, 2025, गुरुवार

Next Post

13 march 2025 e-paper

Related Posts

वट वृक्ष की पूजा कर की अखंड सौभाग्य की कामना
INDIA

वट वृक्ष की पूजा कर की अखंड सौभाग्य की कामना

0
म्लेच्छ और मोटा चश्मा पुस्तकों का हुआ विमोचन
INDIA

म्लेच्छ और मोटा चश्मा पुस्तकों का हुआ विमोचन

0
पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
INDIA

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

0
गुरुकुल के छात्रों ने किया कमाल, पूरे गुजरात में छाया धमाल!
INDIA

गुरुकुल के छात्रों ने किया कमाल, पूरे गुजरात में छाया धमाल!

0
सी. बी.एस. ई. बारहवीं में गुरुकुल का शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
INDIA

सी. बी.एस. ई. बारहवीं में गुरुकुल का शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

0
BREAKING

11 May 2026 Weekly

0
Next Post

13 march 2025 e-paper

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982