इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- श्री महेंद्र सिंह महाविद्यालय पिपरौली गढ़िया इटावा में आज स्वतंत्रता की प्रथम दीप शिखा महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके श्री चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात प्राचार्य डॉ पुष्पेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों ने के साथ सामूहिक संवाद हुआ। निष्कर्ष के रूप में डॉ. चौहान ने कहा कि हमारे राष्ट्र नायक चाहे मुगल काल में महाराणा प्रताप रहे हों अथवा औपनिवेशिक दस्ता के समय भारत में नेताजी सुभाष चंद्रशेखर रामप्रसाद बिस्मिल रहे हों उनकी अटूट जीवन शक्ति से हमें ऊर्जा लेने की आवश्यकता है उन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र के लिए उत्सर्ग कर दिया आज स्वार्थपरता एवं जातिवाद क्षेत्रवाद भाषा वाद के नाम पर देश बांटा जा रहा है। ऐसे समय में राष्ट्र नायक हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस अवसर पर सोनू जी जयमंगल सिंह छात्रा दीपांजलि डौली अनु कुमारी मनीषा सही समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।




