Tuesday, September 8, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र से गूंजा गीता का संदेश, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 21 हजार बच्चों सहित विभिन्न देशों में हुआ वैश्विक गीता पाठ*

admin by admin
in BREAKING, chandigarh, HARYANA, INDIA, News, POLITICS, Post, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र से गूंजा गीता का संदेश, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 21 हजार बच्चों सहित विभिन्न देशों में हुआ वैश्विक गीता पाठ*
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 1 दिसंबर – अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को धर्मक्षेत्र–कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में भव्य और ऐतिहासिक वैश्विक गीता पाठ आयोजित किया गया। इस सामूहिक पाठ में 21 हजार बच्चों ने एक स्वर में गीता के श्लोकों का उच्चारण कर वह दिव्य दृश्य प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को ज्ञान, भक्ति और अध्यात्म से सराबोर कर दिया। इस अभूतपूर्व सहभागिता ने वसुधैव कुटुम्बकम् की भारतीय अवधारणा को साकार रूप दिया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में वैश्विक गीता पाठ में भाग लेने वाले स्कूली छात्रों के लिए मंगलवार को विशेष अवकाश की भी घोषणा की। इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी एवं गीता जयंती के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री कृष्ण से नागरिकों के जीवन को ज्ञान के आलोक से आलोकित करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इसी शुभ तिथि पर 5163 वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को श्रीमद्भगवद् गीता का दिव्य उपदेश दिया, जिसका संदेश आज भी संपूर्ण मानवता के लिए पथप्रदर्शक है। आज 21 हजार विद्यार्थियों द्वारा अष्टादशी श्लोकों के जाप से आकाश गूंज उठा है। यह गर्व की बात है कि आज भारत के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा अनेक देशों में भी एक साथ इन श्लोकों के स्वर गूंज रहे हैं।

RelatedPosts

पी.के. यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

पी.के. यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

0
गुरुकुल में हुआ गुरुओं का सम्मान

गुरुकुल में हुआ गुरुओं का सम्मान

0
संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्

संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्

0
गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित

ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0

उन्होंने कहा कि गीता पाठ का महत्व केवल धार्मिक नहीं बल्कि वैज्ञानिक भी है। वेद, उपनिषद और गीता के मंत्रों के उच्चारण से उत्पन्न होने वाली सकारात्मक ध्वनि तरंगें मन और मस्तिष्क को शांति प्रदान करती हैं, विचारों में नैतिकता लाती हैं और व्यक्ति को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं।

ADVERTISEMENT

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से गीता महोत्सव बन चुका है अंतर्राष्ट्रीय उत्सव, कई देश कर रहे सहभागिता*

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मयोगी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ही प्रेरणा से हम गीता जयंती समारोह को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाते हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में अमेरिका की अपनी प्रथम यात्रा के दौरान 19 सितम्बर, 2014 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को श्री महादेव देसाई द्वारा लिखित पुस्तक “The Gita According to Gandhi” भेंट की। इस अद्भुत पहल से प्रेरित होकर हम वार्षिक गीता जयंती समारोह को वर्ष 2016 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने लगे हैं। इसमें कई देशों के प्रतिभागी और लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं।

उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हुए और महाभारत थीम आधारित अनुभव केंद्र का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने 28 नवंबर को कर्नाटक के उडुपी में भी इस अनुभव केंद्र का उल्लेख करते हुए देशवासियों से इसे देखने का आग्रह किया। आज यह महोत्सव उनके मार्गदर्शन में विश्वव्यापी स्वरूप ले चुका है।

Post Views: 44
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: Dharmakshetra-Kurukshetraglobal GitaHaryana newsharyana news latestinternational gita mahotsav
ShareTweetPin
Previous Post

30 nov 2025

Next Post

पवित्र ग्रंथ गीता में ज्ञान, आधुनिक विज्ञान, विरासत और विकास का मार्ग निहित है- बाबा रामदेव*

Related Posts

पी.के. यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
INDIA

पी.के. यूनिवर्सिटी, शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

0
गुरुकुल में हुआ गुरुओं का सम्मान
INDIA

गुरुकुल में हुआ गुरुओं का सम्मान

0
संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्
INDIA

संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्

0
गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित
INDIA

ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया
BREAKING

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
Next Post
पवित्र ग्रंथ गीता में ज्ञान, आधुनिक विज्ञान, विरासत और विकास का मार्ग निहित है- बाबा रामदेव*

पवित्र ग्रंथ गीता में ज्ञान, आधुनिक विज्ञान, विरासत और विकास का मार्ग निहित है- बाबा रामदेव*

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us