Sunday, September 13, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

जल शक्ति मंत्रालय हरियाणा के डार्क जोन ब्लॉकों में भूजल स्तर में सुधार के लिए करेगा कार्य – केंद्रीय जल शक्ति मंत्री

admin by admin
in BREAKING, HARYANA, INDIA, POLITICS
Reading Time: 1 min read
A A
0
जल शक्ति मंत्रालय हरियाणा के डार्क जोन ब्लॉकों में भूजल स्तर में सुधार के लिए करेगा कार्य – केंद्रीय जल शक्ति मंत्री
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

वस्त्र ,मिठाई ,बिस्किट और पठन सामग्री भेट

वस्त्र ,मिठाई ,बिस्किट और पठन सामग्री भेट

0
*अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार*

आज का पंचांग

0
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिल्म की सह-निर्माता नम्रता सिंह ने अपना पक्ष रखा है

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिल्म की सह-निर्माता नम्रता सिंह ने अपना पक्ष रखा है

0
महिला एशिया कप: शेफाली वर्मा के 64 रन और दीप्ति के तीन विकेट की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को हराया, फाइनल में बनाया स्थान

महिला एशिया कप: शेफाली वर्मा के 64 रन और दीप्ति के तीन विकेट की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को हराया, फाइनल में बनाया स्थान

0
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उनके मानदेय और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी की है।

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उनके मानदेय और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी की है।

0
संत श्री आशारामजी गुरुकुल में आयोजित हुई पालक – शिक्षक संगोष्ठी 

संत श्री आशारामजी गुरुकुल में आयोजित हुई पालक – शिक्षक संगोष्ठी 

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 12 फरवरी – केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने कहा है कि जल शक्ति मंत्रालय हरियाणा के डार्क जोन ब्लॉकों में भूजल स्तर में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाएगा। उन्होंने बताया कि देशभर में लगभग 150 जिलों के विभिन्न ब्लॉक डार्क जोन में आ चुके हैं, जिनमें हरियाणा भी शामिल है। जल शक्ति मंत्रालय का प्रयास हरियाणा के ब्लॉकों को डार्क जोन से बाहर निकालना है, और यह कार्य जनभागीदारी के बिना संभव नहीं होगा। इसके तहत, मंत्रालय भूजल पुनर्भरण (रीचार्ज) और जल संचयन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करेगा, जिससे भूजल स्तर में स्थायी सुधार लाया जा सके।

            श्री सी आर पाटिल आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग और मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय उपस्थित थे।

            केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2024 में हरियाणा राज्य को विकास परियोजनाओं के लिए लगभग 76 हजार करोड़ रुपए आवंटित हुए। साथ ही, लगभग 78 हजार करोड़ रुपए अनुदान के रूप में प्राप्त हुए हैं, जिससे हरियाणा तीव्र गति से आगे बढ़े रहा है। वहीं, वर्ष 2014 से पूर्व की सरकार में हरियाणा को केंद्रीय बजट में 19 हजार करोड़ रुपए और अनुदान के रूप में 21 हजार करोड़ रुपए ही मिलते थे।

            उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इस वर्ष का जो बजट पेश किया है, वो हर वर्ग के कल्याण का बजट है। बजट में युवा, महिला, किसान और गरीबों का ख्याल रखा गया है। मध्यम वर्ग को भी बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपए तक की आय को कर मुक्त किया गया है। इससे लगभग 7 करोड़ करदाताओं को लाभ मिलेगा। इस कदम से लोगों की खरीद क्षमता बढ़ेगी, जिससे मार्केट में उत्पादों की मांग बढ़ने से उद्योग क्षेत्र को भी फायदा होगा।

*प्रधानमंत्री का भारत की अर्थव्यवस्था को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का है विज़न*

            श्री सी आर पाटिल ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें नंबर पर थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में लगातार प्रगति करते हुए आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस तीसरे टर्म के कार्यकाल में प्रधानमंत्री का विज़न इसे तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का है, जिसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

            उन्होंने कहा कि बजट में ग्रामीण क्षेत्र और कृषि क्षेत्र पर भी फोकस किया गया है। 100 कम उत्पादक्ता वाले जिलों पर फोकस करते हुए तुअर, मसूर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कृषि ऋण सीमा को 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है। स्टार्टअप के लिए भी 20 हजार करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान किया गया है।

            उन्होंने कहा कि बजट में अगले पांच वर्षों में सरकारी विद्यालयों में 50,000 अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को ब्रॉडबेंड कनेक्टविटी से जोड़ा जाएगा। सभी जिला अस्पतालों में डे-केयर कैंसर केंद्र स्थापित करने की भी योजना बजट में रखी गई है। इसी वर्ष 200 केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जल शक्ति मंत्रालय को भी 67000 करोड़ जल जीवन मिशन के लिए आवंटित किए गए हैं।

            उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हरियाणा के 13.8 लाख किसानों को सीधा लाभ पहुंच रहा है। देशभर में इस योजना से 9.58 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेल बजट में भी हरियाणा के रेल इंफ्रा को मजबूत बनाने के लिए 3416 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं। 1195 किमी लंबाई वाले 14 नए प्रोजेक्ट्स का कार्य प्रगति पर है। हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों को 1149 करोड़ रुपए की राशि से अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Post Views: 514
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: #LATEST UPDATEAgriculture and Farmers Welfare Ministeragriculture minister haryanaC.R. Patildark zone blkocksdark zone blocks of Haryanagroundwater levelharyana ministerHaryana newsJal Shakti MinistryShri Shyam Singh Ranawork to improve groundwater level
ShareTweetPin
Previous Post

हरियाणा सरकार शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और रोजगारपरक बनाने के लिए है प्रतिबद्ध-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

Next Post

अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में ओडिशा थीम स्टेट कर रहा है पर्यटकों को आकर्षित

Related Posts

वस्त्र ,मिठाई ,बिस्किट और पठन सामग्री भेट
INDIA

वस्त्र ,मिठाई ,बिस्किट और पठन सामग्री भेट

0
*अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार*
BREAKING

आज का पंचांग

0
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिल्म की सह-निर्माता नम्रता सिंह ने अपना पक्ष रखा है
BREAKING

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिल्म की सह-निर्माता नम्रता सिंह ने अपना पक्ष रखा है

0
महिला एशिया कप: शेफाली वर्मा के 64 रन और दीप्ति के तीन विकेट की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को हराया, फाइनल में बनाया स्थान
BREAKING

महिला एशिया कप: शेफाली वर्मा के 64 रन और दीप्ति के तीन विकेट की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को हराया, फाइनल में बनाया स्थान

0
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उनके मानदेय और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी की है।
BREAKING

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उनके मानदेय और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी की है।

0
संत श्री आशारामजी गुरुकुल में आयोजित हुई पालक – शिक्षक संगोष्ठी 
INDIA

संत श्री आशारामजी गुरुकुल में आयोजित हुई पालक – शिक्षक संगोष्ठी 

0
Next Post
अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में ओडिशा थीम स्टेट कर रहा है पर्यटकों को आकर्षित

अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में ओडिशा थीम स्टेट कर रहा है पर्यटकों को आकर्षित

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us