राजपुरा – स्काॅलर्ज़ पब्लिक स्कूल, राजपुरा के विद्यार्थियों ने 4 स्वर्ण, 2 रजत एवम् 2 कांस्य पदक जीत कर विजय का परचम लहरा दिया है। नवम्बर 2017 में साईंस ओलंपियाड फांउडेशन नई दिल्ली द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों के लिए साईंस ओलंपियाड की प्रतियोगिता करवाई गई थी जिनमें स्काॅलर्ज़ के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका परिणाम फरवरी में घोषित किया गया जिसमें स्काॅलर्ज़ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 8 मैडल जीत कर अपनी कुशाग्र बुद्धि तथा बेहतरीन प्रशिक्षण का परिचय दिया। यह अत्यन्त गर्व की बात है कि जहाँ चैथी कक्षा की खुशप्रीत कौर, पाँचवीं कक्षा की हिशमीत कौर, छठी कक्षा के गुरिन्दर सिंह धीमान तथा सातवीं कक्षा की रमनजोत कौर ने स्वर्णपदक प्राप्त किया, वहीं चैथी कक्षा के करनवीर सिंह व छठी कक्षा के सन्तुष्ट ने रजत पदक प्राप्त किया तथा छठी कक्षा की परनीत कौर व चैथी कक्षा की सिरजनजोत कौर ने कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इन विद्यार्थियों के इतने बढ़िया प्रदर्शन से सिद्ध हो गया है कि स्काॅलर्ज़ पब्लिक स्कूल में दी जाने वाली शिक्षा उच्च स्तरीय है।
स्कूल के डायरेक्टर श्री तरसेम जोशी जी ने विद्यार्थियों के इस गौरवमयी प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की। स्काॅलर्ज़ स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुदेश जोशी ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया तथा अध्यापकों को उनके उचित मार्ग दर्शन के लिए बधाई दी।

