इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- संत श्री आसारामजी बापू आश्रम झांसी में आज ऋषि प्रसाद सेवा जोन प्रभारी परमेश्वर भाई के सान्निध्य में ऋषि प्रसाद सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें झांसी और आसपास के सैकड़ों की संख्या में साधक/ऋषि प्रसाद सेवा धारियों ने सहभागिता की सर्वप्रथम सदगुरू के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सभी साधकों ने आरती प्रार्थना की तत्पश्चात परमेश्वर भाई ने ऋषि प्रसाद ग्रंथ का अधिक से अधिक जनमानस में प्रचार हो इस हेतु मार्गदर्शन किया उन्होंने बताया ऋषि प्रसाद एक सामाजिक आध्यात्मिक मार्गदर्शन करने वाली संपूर्ण ग्रंथ है इस अवसर पर सेवाधारी साधकों राजेंद्र प्रसाद प्रीति बहन आर पी खरे ने अपने अनुभव साझा किए तत्पश्चात साधकों ने जप माला का पूजन किया तत्पश्चात ऋषि प्रसाद के दिव्य ज्ञान को समाज में प्रसारित करने हेतु सभी साधकों ने ऋषि प्रसाद सेवा का संकल्प लिया। अंत में गुना आश्रम से पधारे नरेश भाई ने संकल्प करवाकर पूर्णाहुति मंत्र के साथ सम्मेलन का समापन किया।





